विंध्य स्वर संध्या के मंच पर सितार वादन की प्रस्तुति देते पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र व पं. देव
- फोटो : गौसपुर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।
मिर्जापुर। नगर के फतहां घाट पर बुधवार को विंध्य स्वर संध्या के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वाराणसी से आए पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र व पं. देवव्रत मिश्र के सितार वादन ने लोगों के मन को झंकृत कर दिया।
इसके पहले पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की स्मृति में मुक्ताकाशीय मंच का प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने उद्घाटन किया। मंच की संयोजिका व पंडित छन्नूलाल मिश्र की पुत्री प्रो. नम्रता मिश्र ने कहा कि मंच के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को प्लेटफॉर्म दिया जाएगा।
इस मंच पर समय-समय पर देश के ख्यातिलब्ध कलाकार भी आएंगे। उदीयमान कलाकारों के समक्ष अपनी कला का भी प्रदर्शन कर उन्हें टिप्स देंगे। इससे उनकी कला में निखार आए। नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि नगर पालिका परिषद के तीन वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर गायन व वादन के अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज व अन्य थे। संवाद