फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ प्रभारी हैं पार्टी की रीढ़ : कैलाश

Fri, 30 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
नटवा स्थित एक हाल में सपा के सम्मेलन में बोलते चंद्रेश सिंह।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी मिर्जापुर नगर की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन नगर के जंगीरोड नटवां स्थित एक हाल में गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लल्लन यादव ने बूथ लेबल एजेंट को प्रत्येक बूथ पर जाकर मतदाताओं का नाम बढ़ाने व मृत मतदाताओं का नाम कटवाने को कहा। बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने कहा कि बूथ प्रभारी पार्टी के रीढ़ होते हैं, कार्यकर्ता  का मान एवं सम्मान हर हाल में रखा जाएगा, उन्होंने कहा कि जिले का विकास कराया गया लेकिन अभी और कराने की जरूरत है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने 35 वार्डों में पांच पांच सोलर लाइट सार्वजनिक स्थानों पर लगवाने की घोषणा की।सम्मेलन के दौरान राज्यमंत्री ने पार्टी में सक्रियता से कार्य करने पर छानबे के 50 व नगर के 50 कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  इस दौरान डा. अरविंद श्रीवास्तव, जेपी सोनकर, मन्नान खां, दिनेश्वर प्रति त्रिपाठी, रामआसरे सरोज, जाफरददीन अंसारी, माता यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, मोहम्मद जामिन, चंद्रेश, प्रभात, राजकुमार केशरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें