फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक एजेंसी के मालिक की पिटाई कर 26 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर स्थित गोसीपुर में शुक्रवार की रात को बदमाशों ने बाइक एजेंसी के मालिक की पिटाई कर उससे 26 हजार रुपये लूट लिए। एजेंसी मालिक ने एक की पहचान करते हुए रात को 112 पर फोन कर डकैती की सूचना दी। सूचना पर जिगना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बरी दुबे गांव निवासी राम आसरे पांडेय का क्षेत्र के गोसीपुर में भी मकान है। वहां पर उनका बाइक का शोरूम है। राम आसरे पांडेय के अनुसार वह शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सो रहे थे। आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे एजेंसी के पीछे की चहारदीवारी लांघ कर चार बदमाश घर में घुसे और चाबी मांगने लगे। न देने पर पिटाई की और गोली मारने की धमकी दी। बदमाश आलमारी में रखा 26 हजार रुपये उठा ले गए। सभी मुंह बांधे हुए थे। हालांकि उन्होंने एक की पहचान की है, जो उनके गांव के पास का है। बदमाशों के भागने के बाद रात दो बजे उन्होंने डायल 112 पर डकैती की सूचना भी दी थी। डकैती की सूचना पर पीआरवी पुलिस ने घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक जिगना को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव छानबीन में जुट गए। एजेंसी मालिक द्वारा बताए गए बदमाश के घर गए, पर वह नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना संदिग्ध है। प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश व जमीन से जुड़ा मामला समझ में आ रहा है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें