फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टोल प्लाजा हटाने के लिए चल रहा धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर वनस्थली महाविद्यालय के पास अस्थायी टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर किसानों का चल रहा धरना शनिवार को देर शाम प्रशासन की पहल पर स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

अस्थायी टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर वनस्थली महाविद्यालय परिसर के पास चल रहा धरना भाकियू ने शनिवार को बैठक कर स्थगित करने का निर्णय लिया। उनका कहना था कि लोकसभा चुनाव को लेकर धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार योगेश्वर शरण शाह के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आचार संहिता का हवाला देते हुए लोकसभा चुनाव तक किसानों से धरना स्थगित करने को कहा। उन्होंने भरोसा दिया कि उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान किसान नेता सिद्धनाथ सिंह, प्रहलाद सिंह, कंचन सिंह फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें