गले में निशान देखकर फांसी से मौत का लगाई जा रही है आशंका
लड़की के पिता को जानकारी लगते ही पहुंचे कोतवाली
शिकारगंज। स्थानीय क्षेत्र के प्रभुनरायनपुर गांव निवासी सुनीता यादव 30 विवाहिता का घर में संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
जानकारी होने पर सुनीता के पिता बैजनाथ परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच गए।
पुरानाडीह ग्राम पंचायत के प्रभु नारायनपुर गांव निवासी कांता यादव के पुत्र पंकज का विवाह 12 वर्ष पहले इलिया थाना क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी बैजनाथ की पुत्री सुनीता के साथ हुई थी।
सुनीता का पति पंकज यादव ट्रक ड्राइवर है।
सुनीता को पवन 12 और प्रीतम 7 दो पुत्र हैं।
रविवार की दोपहर में घर पर कोई नहीं था सुनीता के पुत्र त्योहार को लेकर गांव में खेलने गए थे। और कुछ देर बाद दोनों बच्चे घर वापस लौटे तो मां सुनीता को घर में अचेता अवस्था में पाकर शोर मचाने लगे। जिस पर आसपास के लोग वह परिजन मौके पर पहुंच गए।
किसी ने पुलिस 112 को भी सूचित कर दिया जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सुनीता अचेत अवस्था में चौकी पर लेटी हुई पाई गई।
जिसे आनंद-फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।
विवाहित सुनीता के मायके के लोग भी जानकारी मिलते ही अस्पताल के बाद कोतवाली पहुंच गए और अपनी पुत्री की मौत की घटना को सुनकर गमगीन हो गए।
पिता बैजनाथ ने कोतवाली पुलिस को पुत्री की हत्या का आरोप उसके ससुरालियों पर लगाया है। लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
वही सुनीता के गले में निशान के चलते फांसी लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
प्रभुनरायनपुर गांव में व्याप्त चर्चाओं के अनुसार सुनीता के फांसी लगाकर पारिवारिक कलह से आत्महत्या करने की चर्चा तेज है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
समाचार दिए जाने तक मृतक के मायके वाले थाने में डटे हुए हैं।