फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सुबह बादल छाए, दोपहर में आग बरसा रही थी गर्मी, उमस ने बढ़ा दी बेचैनी

विज्ञापन
उफ्फ्, आज बड़ी गर्मी है, थोड़ी दूर चलकर पेड़ की छांव में रुककर पसीना पोछता ठेला चालक।-संवाद। - फोटो : उत्तर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
मिर्जापुर। मानसून की दस्तक से पहले जिले में गर्मी लोगों की परीक्षा ले रही है। शनिवार सुबह बादलों की आवाजाही और हवाओं ने राहत की उम्मीद जगाई, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। धूप और उमस के दोहरे प्रहार से आमजन बेहाल रहे। घरों से लेकर बाजारों तक लोग पसीने से तरबतर नजर आए, जबकि पशु-पक्षी भी गर्मी से व्याकुल दिखे।
विज्ञापन

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पिछले तीन दिनों से 29 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। इससे उमस कम होने का नाम नहीं ले रही। शनिवार सुबह बादलों की मौजूदगी और हवाओं के कारण मौसम कुछ सुहावना हुआ, लेकिन राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी। सूरज की तपिश बढ़ने से ही उमस भी बढ़ गई। दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ दिखी। लोग जरूरी काम न होने पर घरों में ही रहने को मजबूर रहे। कार्यालयों और दुकानों में कूलर और पंखे भी उमस के आगे बेअसर नजर आए।
विज्ञापन

भीषण गर्मी का असर पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दिया। मवेशी पेड़ों की छांव और जलस्रोतों के आसपास शरण लेते दिखे, जबकि पक्षियों की गतिविधियां भी कम रहीं। कई स्थानों पर लोगों ने पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, लेकिन तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें