फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 30 गांवों में 15 घंटे गुल रही बिजली 50000 की ज्यादा की आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। शुक्रवार रात बारिश और तेज हवाओं से उपकेंद्र लालगंज के बस्तरा और अमहा फीडर से जुड़े 30 गांवों की बिजली ठप हो गई। इससे लोगों को उमस भरी रात घर के बाहर जागकर बितानी पड़ी। इससे पूरे क्षेत्र के 50,000 से अधिक की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

शनिवार सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी रही। शुक्रवार शाम तेज हवा से एक पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गया। जिससे दोनों फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से घरों में पंखे, कूलर और अन्य उपकरण बंद हो गए।
रातभर गर्मी और उमस के कारण बच्चों, बुजुर्गों तथा महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ी। प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य पाठ्यक्रमों की तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

गांव के रमेश ने बताया कि घंटों तक आपूर्ति बाधित रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। क्षेत्र के आद्या सिंह ने बताया कि हर वर्ष बरसात और आंधी के दौरान इसी तरह की समस्या सामने आती है लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास नहीं किया जा रहा। इससे गांव और शहर के बीच सुविधाओं की खाई और अधिक स्पष्ट हो जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें