घायल ट्रक चालक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बाद में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, एसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि, चुनार रामानंद राय, अदलहाट, चुनार थाने की फोर्स के साथ पहुंचे, जांच पड़ताल की। पुलिस कार सवार बदमाशों के खिलाफ लूट और जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है।
कार सवार बदमाशों ने फ्लाईओवर पर ट्रक के धीमा होने पर चालक से गाड़ी रोकने और जो कुछ हो उसे देने की धमकी दी। चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तो उस पर फायर किया। दाहिने कंधे में गोली लगने के बाद भी चालक ने हिम्मत दिखाई। लूट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। - महेश सिंह अत्रि, एएसपी नक्सल