फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: लूट के लिए बदमाशों ने ट्रक चालक को मारी गोली, घायल अवस्था में ट्रक लेकर पहुंचा अस्पताल 

Tue, 23 Nov 2021 10:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसोपुर निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र यादव (35) मैहर से ट्रक पर सीमेंट लादकर वाराणसी जा रहा था।
विज्ञापन
shoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के चुनार कोतवाली क्षेत्र के शिवशंकरी फ्लाईओवर के ऊपर परसोधा के पास कार सवार बदमाशों ने लूट के लिए एक ट्रक चालक को गोली मार दी। कंधे में गोली लगने के बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका और सीधे अस्पताल पहुंच गया। पुलिस घायल चालक को ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गई। एसपी ने भी मौके पर जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन


मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसोपुर निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र यादव (35) मैहर से ट्रक पर सीमेंट लादकर वाराणसी जा रहा था। चुनार कोतवाली क्षेत्र के शिवशंकरी फ्लाईओवर पर ट्रक की रफ्तार धीमी हुई। साढ़े तीन बजे के लगभग पीछे से नरायनपुर की ओर से आए कार सवार बदमाशों ने चालक को ट्रक रोकने के लिए कहा।

पर चालक ने ट्रक नहीं रोका। इस पर कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक पर दो फायर किए। एक गोली चालक सुरेंद्र के कंधे पर लगी पर उसने ट्रक नहीं रोका। वह ट्रक लेकर नरायनपुर अस्पताल पहुंचा। उधर ट्रक नहीं रुकने पर कार सवार फरार हो गए। सूचना पर चुनार कोतवाली और अदलहाट पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल ट्रक चालक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बाद में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, एसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि, चुनार रामानंद राय, अदलहाट, चुनार थाने की फोर्स के साथ पहुंचे, जांच पड़ताल की। पुलिस कार सवार बदमाशों के खिलाफ लूट और जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है। 

कार सवार बदमाशों ने फ्लाईओवर पर ट्रक के धीमा होने पर चालक से गाड़ी रोकने और जो कुछ हो उसे देने की धमकी दी। चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तो उस पर फायर किया। दाहिने कंधे में गोली लगने के बाद भी चालक ने हिम्मत दिखाई। लूट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।  - महेश सिंह अत्रि, एएसपी नक्सल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें