फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षिका से सोने की चेन नोच कर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वासलीगंज पुलिस चौकी के पीछे गली में बुधवार की सुबह बदमाशों ने दिन दहाड़े एक सेवानिवृत्त शिक्षिका की सोने की चेन छीन ली। वृद्धा ने वासलीगंज पुलिस चौकी में तहरीर दी। पुलिस आस-पास के सीसी टीवी कैमरों की पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन

बरियाघाट निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका बुधवार की सुबह 11 बजे गली में अधिवक्ता से मिलने गईं थीं। वापसी में वासलीगंज पुलिस चौकी के पीछे वाली गली से लौट रहीं थीं। गली सुनसान होने के कारण बदमाशों ने गले से सोने की चेन नोच ली। इसमें वह गिर गईं। वृद्धा ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हुए। वृद्धा को लेकर पुलिस चौकी वासलीगंज पहुंचे। वृद्धा ने तहरीर दी। इसके बाद पुलिस गली के आस-पास दुकानों पर लगे सीसी टीवी कैमरे से छानबीन करने में लगी है। कुछ दिन पूर्व भी क्षेत्र के रैदानी कालोनी में छिनैती कर भागने वाले आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। क्षेत्र में लगातार छिनैती की घटनाएं हो रही हैं। इस संबंध में सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि छिनैती की घटना को अंजाम देने वालों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें