ओझला बावनवीर स्थित गायत्री परिवार के रचनात्मक चेतना केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार
मिर्जापुर। माता भगवती देवी शर्मा के जन्म के 100 वर्ष पूर्ण होने और अखंड दीप शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को ओझला बावनवीर स्थित गायत्री परिवार के रचनात्मक चेतना केंद्र में समारोह हुआ।
मां गायत्री और माता भगवती देवी शर्मा के पूजन से शुरू हुए कार्यक्रम में नारी उत्कर्ष एवं सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या ने कहा कि विश्व की अनेक समस्याओं का समाधान भारतीय परंपरा में निहित है। भारत का पुनर्निर्माण केवल देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि 1925-26 का दौर राष्ट्रीय पुनर्जागरण का कालखंड था। संवाद