मिर्जापुर। जिले में पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमितों की रफ्तार तेजी से घट रही है। संक्रमित कम मिल रहे और स्वस्थ होने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार को पांच संक्रमित मिले। 41 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। इस समय एक्टिव केस 279 हो गई है।
सोमवार को पांच संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 809 हो चुकी है। 41 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद अब तक 10 हजार 420 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद जिले में अब तक 92 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय 20 मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। 170 लोग होम आइसोलेशन में है। 103 दूसरे जिले में भर्ती है। चार मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को तीन हजार 67 की रिपोर्ट आई है। पांच संक्रमितों में चार पुरुष और एक महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में पांच लाख 503 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 97 हजार 748 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 755 की रिपोर्ट बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 99 हजार 725 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 219 हाटस्पाट है। 169 ग्रामीण और 50 शहरी क्षेत्र में है।