फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री पुल पर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। जिले को पूर्वांचल से जोड़ने वाले शास्त्री पुल पर सोमवार की सुबह कार खराब होने के कारण लंबा जाम लगा रहा। जाम लगने से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। दोपहर बाद तक लोग जाम से जूझते रहे। लोगों को पुल पार करने में डेढ़ से तीन घंटे तक लगे। हाल ही में पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू हुआ है। विंध्याचल मुंडन संस्कार के लिए जाने वाले लोग जाम में फंसे रहे। धीरे-धीरे करके वाहनों को पास कराया गया। साइकिल सवार पुल की पटरी से होकर जाम से निकले।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे पुल पर औराई की तरफ से आ रही इनोवा गाड़ी का चक्का निकलकर के गाड़ी से अलग हो गया। इसके चलते इनोवा गाड़ी पुल के बीचो-बीच बेतरतीब खड़ी हो गई। वाहनों का आवागमन रुक सा गया। धीरे-धीरे करके एक तरफ से वाहन जाते फिर दूसरी तरफ से वाहन बारी बारी निकल रहे थे। लेकिन चालकों के जल्दीबाजी के कारण लोग वाहन लेकर आगे बढ़ जा रहे थे। बाइक सवारों ने मामले को और गंभीर कर दिया। इससे भीषण जाम लग गया। औराई की तरफ चील्ह चौराहा तक और मिर्जापुर की तरफ नटवा पुलिस चौकी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। उधर, विंध्याचल की तरफ सड़क जाम रही। बहुत सारे यात्री जाम छूटने में हो रही देरी को देखते हुए अपना सामान लेकर के चिलचिलाती धूप में पैदल ही निकल पड़े। सुबह 11 बजे पुलिस ने जेसीबी से खराब हुए वाहन को वहां से हटवाया। फिर भी दोपहर बाद तक जाम के झाम से लोग जूझते रहे। वाहनों की कतार लंबी होने के कारण दोपहर तक आवागमन सुस्त गति से चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें