फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पांचवें दिन भी गंगा में डूबी किशोरी का नहीं पता चला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। नीबी गहरवार के बंगला घाट पर गंगा में स्नान के दौरान बीते 16 नवंबर को डूबी किशोरी की एनडीआएफ ने बुधवार को दोपहर तक तलाश की। इसके बाद टीम लौट गई। परिजन नाविकों की मदद से गंगा नदी में नंदिनी की तलाश करा रहे हैं।
विज्ञापन

रैपुरी गांव निवासी छोटेलाल के पुत्र विजय शंकर कन्नौजिया अपने पुत्र नीरज (13) व पुत्री नंदिनी (14) तथा दो बहनों के साथ 16 नवंबर को नीबी गहरवार के बंगला घाट पर गंगा में स्नान करने गए थे। बच्चे स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गए थे। दोनों की तलाश पहले एसडीआरएफ ने की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद एनडीआरएफ को लगाया गया। बीते सोमवार को नीरज का शव नौगांव में गंगा के पानी में उतराया मिला था, लेकिन नंदिनी का अब तक पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी में बुधवार को दोपहर तक नंदिनी की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें