फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्का पुल से युवती ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के बालूघाट स्थित पक्का पुल से शनिवार की सुबह एक युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। पुल से आते जाते लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के साथ युवती की तलाश करवाई। लेकिन शाम तक वह नहीं मिली।
विज्ञापन

पुल से गुजर रहे प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सुबह लगभग दस बजे एक युवती पुल की रेलिंग पर चढ़ी। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते उसने गंगा में छलांग लगा दिया। लोग उसकी ओर दौड़े तब तक वह नदी में गिर चुकी थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि अभी गंगा में छलांग लगाने वाली युवती के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस गोताखोरों के साथ उसे तलाशने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें