मिर्जापुर।शास्त्री सेतू से 60 टन के वाहनों को गुजरने के लिए बोर्ड लग गया है, परपुलिस वाहनों को नहीं जाने दे रही है। इस कारण व्यापारियो को परेशानी होरही है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल केप्रांतीय उपाध्यक्ष ने आयुक्त से बात किया। आयुक्त ने जल्द आदेश जारी करनेका आश्वासन दिया। शास्त्री पुल से दो वर्ष से आवगमन बंद था। मरम्मत केबाद उसके लोड की जांच हुई। जांच के बाद अलग-अलग वाहनों के लिए भारनिर्धारित किया गया। सेेतू निगम ने पीडब्ल्यूडी को रिपोर्ट दिया। जिसके बादपीडब्ल्यूडी की ओर से बोर्ड लगा दिया गया। जिस पर अधिकतम 60 टन के वाहन जासकते है। इसके बाद भी जब शनिवार को व्यापारी अपने मालवाहक वाहन लेकर जारहे थे तो उनको कटरा और चील्ह पुलिस ने रोक दिया। पुलिस और व्यपारियों मेंबहस हुई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीयउपाध्यक्ष ने आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र से बात किया। आयुक्त ने आश्वासनदिया कि जल्द आदेश जारी करा दिया जाएगा। जिससे समस्या नहीं होगी।