राजगढ़। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी तय थी। मोबाइल पर मंगेतर से बात करते समय विवाद हो गया। युवती घर में रखा कीटनाशक पी लिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। उपचार के दौरान हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।
राजगढ़ के एक गांव निवासी युवती की शादी पास के ही दूसरे गांव में तय है। युवक-युवती आपस में बातचीत कर रहे थे। मंगलवार शाम दोनों की बातचीत हो रही थी। युवक के कुछ कहने पर युवती ने गुस्से में घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। पेट दर्द होने पर वह चिल्लाने लगी। तब मां के पूछने पर उसने पूरी बात बताई। परिजन तत्काल उसे सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ संतलाल ने बताया कि उपचार के दौरान उसके स्वास्थ्य में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। संवाद