फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फास्ट फूड की ट्रॉली लगाएंगी समूह की महिलाएं

विज्ञापन
लालगंज मे​ विकास  खंड परिसर के बाहर समूह की महिलाओं के लिए फास्ट फूड की ट्राली लगाते एनआरएलएम क - फोटो : Archive
विज्ञापन
- राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की पहल
विज्ञापन

लालगंज। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं फास्ट फूड की ट्रॉली लगाकर आत्मनिर्भर बनेंगी। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लालगंज ब्लॉक में बुधवार को अत्याधुनिक ट्रॉली पहुंच गई है। विकासखंड परिसर के बाहर सड़क की पटरी के पास ट्रॉली लगेगी। यहां समूह की महिलाएं बर्गर, चाऊमीन, डोसा, मोमोज, चिली पनीर और मंचूरियन सहित विभिन्न फास्ट फूड की बिक्री करेंगी।
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। ट्रॉली के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपी जाएगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।विकासखंड के खंड मिशन प्रबंधक विनय कुमार, शिवपूजन, श्याम सिंह और सिंटू व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। अधिकारियों का मानना है कि सड़क किनारे होने से ट्रॉली पर ग्राहकों की पहुंच आसान होगी। बिक्री को बढ़ावा मिलेगा। बीडीओ विजय शंकर तिवारी ने बताया कि ट्रॉली के उद्घाटन की तैयारी की जा रही है। शीघ्र ही विधायक इसका शुभारंभ करेंगे।

लालगंज मे विकास  खंड परिसर के बाहर समूह की महिलाओं के लिए फास्ट फूड की ट्राली लगाते एनआरएलएम क- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें