फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: माटी कला रोजगार योजना से संवरेंगे युवाओं के भाग्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले माटी कला से जुड़े परंपरागत प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना शुरू की गई है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के माटी कला उद्योग में सक्रियता लाने के लिए लाभार्थियों के आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। लाभार्थियों को बैंक के माध्यम से 10 लाख रुपये तक के ऋण प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे माटी कला से संबंधित अपने व्यवसाय की शुरुआत या विस्तार कर सकें। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन व ऑफ लाइन 20 मई तक स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन



जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के तहत ग्रामीण माटी कला उद्यमियों को व्यावसायिक दृष्टिकोण से सक्षम बनाने का प्रयास किया जाएगा। योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामीण युवाओं और युवतियों को मिलेगा। जिन आवेदकों को पांच लाख रुपये से अधिक का ऋण प्राप्त करना है, उन्हें कम से कम जूनियर हाईस्कूल तक शिक्षित होना अनिवार्य है। लाभार्थियों को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत योगदान स्वयं देना होगा। इसके अलावा, बैंक की ओर से स्वीकृत टर्म लोन पर 25 प्रतिशत एकमुश्त मार्जिन मनी अनुदान के रूप में प्रदान किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना के लाभ के लिए 20 मई तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें