फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छत पर सो रहा था परिवार, नकदी और गहने ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। स्थानीय थाना क्षेत्र के बावली चौराहे के पास स्थित घसियारी टोला में शनिवार की रात चोरों ने एक घर को खंगाल दिया। परिवार के लोग छत पर सो रहे थे और घर में घुसे चोर नगदी और गहने समेट ले गए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घसियारी टोला निवासी गिन्ता देवी ने बताया कि शनिवार की रात परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे। रात डेढ़ बजे परिवार के लोग उठकर नीचे पहुंचे तो कमरे में रखा बक्सा गायब था। बक्से में सोने का मंगलसूत्र, सोने की नथिया, मांगटीका, चांदी का हाफ करधनी, बच्चों के चांदी गहने और 20 हजार रुपये नगद मौजूद थे। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की पुलिस देखने पर पता चला कि चोर गली में बक्सा फेंक कर सामान निकाल ले गए है। पीड़ित परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें