फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लोन न चुका पाने पर फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मिर्जापुर परिसर में रहकर वाहन चलाने वाले युवक ने लोन न चुका पाने के कारण शनिवार की रात को फंदे से लटककर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस फंदे से शव उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के भतसार खेउली गांव निवासी इंशात शर्मा (28) ने टांडा फाल की एक महिला के साथ प्रेम विवाह किया था। वह रेलवे स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में रहकर वाहन चलाता था। उसने बैंक से एक लाख रुपये का लोन लिया था। कर्ज न चुका पाने की वजह से वह परेशान रहता था।
उसने शनिवार को वाराणसी में अपने पिता से लोन चुकाने के लिए पैसा मांगा लेकिन पिता ने इन्कार कर दिया। इसके बाद रात में वह पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे से लटक गया। आसपास के लोगों ने इशांत को फंदे से लटका देख शोर मचाया तो उसकी पत्नी प्रियंका भी पहुंची।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव के फंदे से उतरवाया। प्रियंका ने बताया कि कि पति ने लोन लिया था। पिता से अपना हिस्सा मांग रहा था लेकिन उन्होंने नहीं दिया। रात में एक बजे वह परिवार से फोन पर बात कर रहे थे। आधे घंटे बाद उनके फंदे से लटकने की जानकारी हुई। वहीं, कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि लोन न चुका पाने की वजह से युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें