फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होेने पर ऑर्केस्ट्राकर्मी के परिजनों ने ढाई घंटे तक सड़क पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जैकर कला गांव की नहर में ऑर्केस्ट्रा कर्मी दीपक की हत्या कर फेंके गए शव के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने शुक्रवार को दुबार-लालगंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना पर लालगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। सीओ अमर बहादुर के आश्वासन पर ढाई घंटे बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया। दुबार कलां (बैसान) निवासी रोहित कुमार कोरी ने तहरीर में बताया है कि उसका भाई दिलीप कुमार उर्फ दीपक कोरी (22) ऑर्केस्ट्रा में काम करता था। बुधवार की रात आठ बजे उसके साथ काम करने वाले सुरेश मौर्या, अब्दुल मोहम्मद और ठाकुर हरिजन ने उसके साथ मारपीट की। मृत समझकर उसे नहर में फेंककर भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकालकर सीएचसी लालगंज पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भाई का आरोप है कि दीपक की हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई की तहरीर पर सुरेश मौर्या, अब्दुल मोहम्मद और ठाकुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। शुक्रवार की सुबह सात बजे परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दुबार-लालगंज मार्ग पर चौकी दुबार कला के सामने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। परिजन गिफ्तारी की मांग करते रहे। सूचना पर नायब तहसीलदार प्रताप नारायण ओझा, थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें