फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने के साथ प्रसव के लिए पैसा मांगने का भी आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल ने परिजनों को समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

हलिया के महोगढ़ी निवासी सुमन पत्नी मोहन को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो बजे प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया। सुमन ने आरोप लगाया कि अस्पताल में प्रसव के लिए 10 हजार रुपये की मांग की गई। पति एक हजार देकर बाकी पैसे का इंतजाम करने चले गए। इस दौरान स्वस्थ बच्चा पैदा हुआ। दो घंटे बाद बच्चे की हालत बिगड़ने पर जेठानी ने शोर मचाया तो बच्चे को आईसीयू की तरफ लेकर जाने को कहा। आधे घंटे बाद कहा कि बच्चा मर गया है। प्रसव के दो घंटे तक बच्चे को लेबर रूप में रखने के चलते बच्चे की मौत हुई है। अस्पताल की ओर से लापरवाही बरती गई है। परिजनों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग किया। सूचना पर शहर कोतवाल अरुण कुमार दुबे मौके पर पहुुंचे। कोतवाल ने परिजनों को समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें