फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रात में अदवा नहर के हलिया माइनर में बोलेरो पलटने चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। अदवा नहर के हलिया माइनर में बुधवार को देर रात बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन के नीचे दबने से बोलेरो चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सुबह माइनर की तरफ गए ग्रामीणों ने बोलेरो वाहन को पलटा हुआ देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को बाहर निकलवाकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

हलिया ग्राम पंचायत के महादेव बस्ती निवासी राम अचल मौर्य का 22 वर्षीय पुत्र बासु कुमार मौर्य बुधवार की रात अपने बोलेरो वाहन से कहीं जा रहा था। घर से करीब एक किमी दूर बोलेरो अनियंत्रित होकर अदवा नहर के हलिया माइनर में पलट गई। इससे वाहन के नीचे दबकर चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह माइनर में वाहन पलटा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक श्याम लाल व कन्हैया राय ने बोलेरो वाहन चालक के शव को माइनर से बाहर निकलवाकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अदवा नहर के हलिया माइनर में बोलेरो पलटने से चालक की मौत हो गई। चालक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें