फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक का शव पहुंचा गांव, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। ससुराल गए युवक का शव शुक्रवार को चंद्रप्रभा नदी में मिलने के बाद चंदौली में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम को उसका शव जमालपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव लाया गया। शव घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जमालपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी राजेन्द्र पाल (35) चकिया जनपद के चंदौली क्षेत्र के हेतीमपुर गांव में अपने ससुराल गया था। लेकिन उसका शव चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव के पास चंद्रप्रभा नदी में शुक्रवार को मिला। शव मिलने के बाद फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो शाम को शिनाख्त हुई। उसकी बाइक चन्दौली जनपद के मुजफ्फरपुर स्थित चंद्रप्रभा नदी के पास हनुमान मंदिर के पास शनिवार की सुबह मिली। राजेन्द्र की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा हैं। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक चार भाइयों मे दूसरे नंबर पर था। राजेंद्र का पुत्र ओमकार नौ वर्ष व पुत्री शिवानी छह वर्ष की है। राजेंद्र की मौत से पिता सदमे में हैं। वह मेहनत मजदूरी कर घर चलाता था। उसके बड़े भाई महेंद्र पाल ने शनिवार को ससुरालियों पर भाई की हत्या कर आरोप लगाया। उसने चकिया कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
बताया जा रहा है कि राजेन्द्र पाल के मोबाइल पर जब मंगलवार को उसकी े सरहज का फोन आया तो पत्नी व पुत्र ने जाने से मना किया था। लेकिन वह नहीं माना। पत्नी व बेटे की बात को ठुकरा कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें