लालगंज थाना क्षेत्र के चितांग मोड़ के पास बृहस्पतिवार को सुबह ट्रक के धक्के से कार क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन क्षतिग्रस्त होने के बाद भी संयोग था कि कार सवार बाल-बाल बच गए।
मध्यप्रदेश से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत के बाद अस्थि कलश लेकर उनके भाई राम नरेश विश्वकर्मा मिर्जापुर गंगा नदी में प्रवाहित करने जा रहे थे। बृहस्पतिवार को सुबह उनकी कार लालगंज थाना क्षेत्र के चितांग मोड़ के सामने पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए। राम नरेश के साथ मुनींद्र कुमार, अरुण कुमार प्रवाहित करने जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।