फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक साल पहले ध्वस्त किया गया भवन, अब तक निर्माण शुरू नहीं

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल का भवन ध्वस्त होने के बाद खाली स्थान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन को तोड़कर वहां पर नया आठ मंजिला अस्पताल बनाया जाना है। पुराने अस्पताल के भवन को टूटे एक वर्ष से अधिक समय हो गया। जिला महिला अस्पताल को मंडलीय अस्पताल के 145 बेड के भवन में अस्थायी रूप से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक वर्ष बीतने के बाद भी अब तक जिला महिला अस्पताल के नए भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। तीन वर्ष पहले 200 बेड का अस्पताल बनाने के लिए जिला महिला अस्पताल के भवन की जांच हुई। जांच में भवन निर्माण की गुणवत्ता सही नहीं पाई गई। इसके बाद पुराने भवन को गिराकर 200 बेड के नए भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया।
200 बेड का प्रस्ताव भेजने के बाद बजट जारी हुआ पर पुराना भवन नहीं गिरा था। इस कारण 200 बेड का अस्पताल बनने का कार्य शुरू नहीं हुआ। एक वर्ष पहले अप्रैल 2024 में जिला महिला अस्पताल को मंडलीय अस्पताल के 145 भवन में शिफ्ट किया गया। समय बीतने पर कार्यदायी संस्था ने बजट बढ़ा दिया।
विज्ञापन

इसके लिए रिवाइज एस्टीमेट भेजा गया। उस पर मंजूरी न मिलने पर जो बजट आया था, वो वापस चला गया। इस दौरान राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग एनएमसी की ओर से गाइड लाइन आई कि 200 की जगह 120 बेड का अस्पताल बनाया जाए।
84 बेड का जिला महिला अस्पताल टूटने के बाद मंडलीय अस्पताल के भवन में पिछले एक वर्ष से चल रहा है। 120 बेड का नया जिला अस्पताल बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया पर अभी तक उस पर अमल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें