फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुकान की सीढ़ी पर मिला बालक का शव, दुकानदार पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दूपुर मोहल्ला स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान में काम करने वाले किशोर का बृहस्पतिवार दोपहर दुकान की सीढ़ी पर शव मिला। उसके गले में गमछे का फंदा लगा था। परिजनों ने दुकानदार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नगर के मोची टोला मोहल्ले के मूल निवासी अहमद कुरैशी दिव्यांग है। उनका परिवार कांशीराम आवास में रहता है। उनके चार बेटे वारिस, परवेज, शमशेर व रमजान हैं। वारिस ने बताया कि छोटा भाई रमजान (13) सद्दूपुर स्थित विनोद कुशवाहा की दुकान पर काम करता था। बृहस्पतिवार को भी वह सुबह नौ बजे दुकान गया था।
एक बार बीच में घर भी आया। इसके बाद दोपहर साढ़े बारह बजे दुकानदार ने फोन कर बताया कि रमजान की मौत हो गई है। मौके पर बहन पिंकी व मां पहुंची। रमजान का शव दुकान की सीढ़ी पर पड़ा था।
विज्ञापन

उसके गले में गमछे का फंदा था। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि पिता ने तहरीर में दुकानदार पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। घटना की पड़ताल की जा रही है। दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें