फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाइक अनियंत्रित होकर जिगना ओवरब्रिज से नीचे गिरी, खड़े होकर देख रहे फॉर्मासिस्ट को ट्रैक्टर ने कुचला, दो की मौत

विज्ञापन
जिगना ओवरब्रिज पर हादसे में मृत रामराज के परिजन व गांव के लोग। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
जिगना। जिगना में ओवरब्रिज पर रविवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर पुल से 20 फीट नीचे गिर गई। हादसे में बाइक सवार गंगाऊत गांव निवासी रामराज (30) और अजीत बिंद (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पुल से बाइक नीचे गिरने की घटना देख रहे कलना गहरवार निवासी बाइक सवार फॉर्मासिस्ट उमाशंकर बिंद (35) को ओवरब्रिज पर ईंट लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे के बाद तीनों घायलों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मिर्जापुर से वाराणसी जाते समय उमाशंकर बिंद (35) और रामराज सरोज (30) की मौत हो गई। अजीत बिंद का ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गंगाऊत गांव निवासी रामराज सरोज गांव के ही अजीत बिंद के साथ रविवार की देर रात बाइक से नरोइया बाजार से जिगना आ रहे थे। जिगना ओवरब्रिज पर बाइक अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे गिर गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुल पर पीछे से आ रहे विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहरवार निवासी उमाशंकर बिंद (35) बाइक खड़ी करके हादसे को देख रहे थे। तभी पीछे से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में उमाशंकर घायल हो गए। राहगीरों ने उनके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। एक निजी एंबुलेंस से परजिन मंडलीय अस्पताल लेकर गए। इसके बाद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मिर्जापुर से वाराणसी जाते समय उमाशंकर की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही पत्नी कुसुम देवी, माता नौराजी देवी बेसुध हो गई। मृतक उमाशंकर फर्मासिस्ट थे। नरोइया के पास पठखौली में मेडिकल स्टोर चलाते थे। वे रविवार को दुकान बंद करके घर जा रहे थे। मृतक दो भाई में बड़ा था। उनके दो बच्चे अंश उर्फ गोलू और अंशिका अटल आवासीय विद्यालय सोनभद्र में पढ़ते हैं।
पुल से नीचे गिरे रामराज सरोज चार भाईयों में दूसरे नंबर पर थे। वे हर घर नल से जल योजना के तहत गांव में बन रही पानी की टंकी बनाने के लिए जल निगम में ठेकेदारी का काम करते थे। प्रभारी थानाध्यक्ष जिगना आत्माराम यादव ने बताया कि सड़क हादसे में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हुई है। एक का इलाज वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें