फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जफराबाद में कपलिंग टूटने से दो घंटे खड़ी रही फरक्का एक्सप्रेस

विज्ञापन
टूटी कपलिंग को जोड़ते कर्मचारी। संवाद - फोटो : दुर्घटनाग्रस्त कार की जांच करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
जफराबाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार की दोपहर को कपलिंग टूटने से फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन लगभग दो घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। कपलिंग जोड़ने के बाद उसे रवाना किया गया। ठंड और गलन में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वाराणसी से लखनऊ की तरफ जा रही फरक्का एक्सप्रेस जफराबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर दो बजकर 10 मिनट पर रुकी। ट्रेन जब स्टेशन से अयोध्या की तरफ रवाना हुई। इस दौरान इंजन के बाद की एक बोगी को छोड़कर दोनों बोगियों के बीच की कपलिंग टूट गई।
कपलिंग टूटने से पायलट सदानंद ने तत्काल ट्रेन को रोक दी। उन्होंने जानकारी स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार को दी, जिसके बाद उन्होंने सीएलडब्लू को जानकारी दी। वहां से सीनियर टेक्नीशियन प्रांजल यादव टीम के साथ स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन

लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद कपलिंग को जोड़ा गय। इसके बाद चार बजकर पांच मिनट पर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि कपलिंग टूटने से फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे तक खड़ी रही।
हालांकि इससे कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। सभी ट्रेनों को दूसरे लाइन से रवाना किया गया।

टूटी कपलिंग को जोड़ते कर्मचारी। संवाद- फोटो : दुर्घटनाग्रस्त कार की जांच करते पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें