फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिग्रहण न हो, सीएम से करेंगे बात

Sun, 08 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
मां विंध्याचल - फोटो : vindhyawasini maa
विज्ञापन

विज्ञापन
उ.प्र. सार्वजनिक उद्यम विभाग के सलाहकार/राज्यमंत्री एवं अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष केसी पांडेय ने शुक्रवार की शाम एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि विंध्याचल और बांके बिहारी मंदिर का अधिग्रहण नहीं करने के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे। कहा कि प्रदेश सरकार मंदिरों की विशेष सुरक्षा-व्यवस्था सहित विकास पर ध्यान देगी।


राज्यमंत्री ने कहा कि सपा आगामी चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि ब्राम्हण महासभा बसपा के लिए स्पीड ब्रेकर का काम करेगा। वर्ष 2017 में प्रदेश के 17.8 प्रतिशत ब्राम्हण मतदाता अखिलेश यादव को प्रदेश का पुन: मुख्यमंत्री बनाने को संकल्पित हैं।
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से सवर्ण रक्षा आयोग तत्काल गठित करने की मांग की और कहा कि जब अनुसूचित जाति-अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग आयोग है तो सवर्ण आयोग भी तुरंत बनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब ब्राम्हणों को भी सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाए।
विज्ञापन



इसके पूर्व राज्य मंत्री ने विंध्यधाम में विधिवत दर्शन-पूजन कराया। इस दौरान डा. राजेश मिश्र, शिवराम मिश्र, मालती त्रिपाठी, साधू तिवारी, अनिल पांडेय, अनिल दूबे, राधेश्याम पांडेय, देवेंद्र दूबे, राजेंद्र पांडेय सहित तमाम लोग रहे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें