फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को जंगल में छोड़कर आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ शादी का झांसा देकर किशोरी को लेकर भाग गया। पुलिस के दबाव पर शनिवार को मड़िहान के जंगल में नाबालिग को छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी राजगीर चंदन (45) विश्राम गृह स्थित बेलामाता मंदिर पर एक माह पूर्व शादी रचाने गया था। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सात फेरे होने के पूर्व पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। उस समय दोनों पक्ष समझौता कर अपने अपने घर चले गए। एक सप्ताह के बाद किशोरी को बहला कर भगा ले गया। चौकीदार पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया। जल्द ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें