फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिजली गिरने से किशोरी की मौत, दो पड़िया भी मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। लायन पहाड़ी पर रविवार की शाम बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से 11 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली की चपेट में आने से भैंस की दो पड़िया भी मर गईं।
विज्ञापन

लायन पहाड़ी निवासी दिनेश कुमार कोल की 11 वर्षीय पुत्री आकांक्षा रविवार की शाम अपने दरवाजे पर बैठी थी। उसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिर पड़ी। उसकी चपेट में आने से आकांक्षा की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली गिरने से दिनेश कोल की भैंस की दो पड़िया भी मर गईं। परिजनों ने बताया कि घर के सभी लोग काम में व्यस्त थे। बारिश की आशंका को देखते हुए आकांक्षा भैंस की पड़िया भीगने से बचाने के लिए खूंटे से खोलने गई थी। उसी दौरान तेज बारिश के साथ अचानक बिजली गिर पड़ी। बिजली की चपेट में आने से आकांक्षा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे बरौंधा चौकी प्रभारी जयशंकर राय ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष अरविंद सरोज ने बताया कि बिजली गिरने से किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें