फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी साॅल्व पेपर देकर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी साॅल्व पेेपर देकर अभ्यर्थियों को ठगने वाले गिरोह के चार लोगों को देहात कोतवाली पुलिस ने शनिवार को देवापुर पचवल खजुरी नदी पुल के पास से से गिरफ्तार किया। पुलिस को उनके पास बरामद मोबाइल फोन में परीक्षा के लिए साॅल्व पेपर उपलब्ध होने और पूर्व की परीक्षा में लेन-देन आदि से संबंधित चैटिंग की जानकारी मिली है। उनके पास से पांच मोबाइल फोन, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, दो डेबिट कार्ड आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए भरुहना चौराहे पर थे। वहां मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को भ्रमित कर नकली उत्तर पुस्तिका का लालच देकर पैसा लेने वाल गिरोह सक्रिय है। गिरोह के लोग रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, होटल व लाज में जो अभ्यर्थी रुके हैं, उनसे संपर्क कर ठगने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर देवापुर पचवल गांव स्थित बाबू कुबैर जोखन स्मृति विद्यालय के पास पहुंचे तो कुछ लोग आपस में यह बात करते दिखे कि उचित पैसा दोगे तो उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करा देंगे। इसके बाद चारो को दौड़ाकर खजुरी नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों के नाम कमल कुमार सरोज निवासी परवाराजधर कोतवाली देहात, राधे कुमार बिंद निवासी दुल्हापुर थाना पड़री, पवन कुमार यादव निवासी जोेगियाबारी कोतवाली देहात और अरुण कुमार सरोज निवासी सिउरा कोतवाली देहात हैं। इन सभी के मोबाइल फोन में परीक्षा को लेकर आपत्तिजनक चैटिंग मिली है। ये चारो भी पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी हैं। इनमें से दो का पेपर 23 और 24 अगस्त को था। ये लोग पेपर नहीं देते हैं और अभ्यर्थी बनकर बाकी अन्य अभ्यर्थियों से बात करते हैं। उसे अपना प्रवेश दिखाकर बात कर जाल में फंसाते हैं और नकली साॅल्व पेपर बेचने के नाम पर ठगी करते हैं। देहात कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
उधर, पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के साथ ठगी करने के आरोप में पकड़े गए सभी चार आरोपी बिहार और प्रयागराज के ठगों के संपर्क में थे। यह जानकारी पुलिस को आरोपियों के पास मिले मोबाइल फोन में हुई चैटिंग के जरिए मिली है। देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि कमल कुमार सरोज के मोबाइल फोन में व्हाट्सएप पर चैटिंग में इस सूचना का भी आदान-प्रदान किया गया है कि इस बार पुलिस सक्रिय है। पेपर से छेड़छाड़ महंगा पड़ेगा। जिन लोगों ने पहले पेपर आउट किया है, हर थाने से उनकी लिस्ट मांगी गई है। पूर्व की किसी परीक्षा को लेकर चैट था कि स्किल टेस्ट लड़का नहीं निकालेगा तो एक लाख रुपये वापस नहीं होगा। राधे कुमार व पवन कुमार के मोबाइल फोन में काफी डेटा डिलीट था। अरुण कुमार सरोज के मोबाइल फोन में पुलिस भर्ती परीक्षा के आठ अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की फोटो मिली। पूछताछ में कमल कुमार ने बताया कि वह 23 अगस्त को वाराणसी में पुलिस भर्ती परीक्षा के केंद्र पर गया था। उसने यह भी बताया कि प्रवेश पत्र लेकर अभ्यर्थियों को दिखाकर उन्हें विश्वास में लेकर गिरोह के लोगों से मुलाकात कराने तथा भ्रमित कर उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराने के लिए पैसे लेने का काम करता हूं। दिखावा के लिए पुलिस भर्ती परीक्षा का फार्म भरा था। प्रयागराज और बिहार के ठगों के संपर्क में है। राधे ने बताया कि उसकी परीक्षा 30 अगस्त को वाराणसी में है। पवन यादव ने बताया कि उसकी परीक्षा 25 अगस्त को प्रयागराज थी। अरुण ने बताया कि उसकी परीक्षा 24 अगस्त को प्रयागराज में थी। सभी लोगों ने सिर्फ दिखावा के लिए परीक्षा फार्म भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें