फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्नान के दौरान गंगा में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के बालूघाट पर शनिवार की सुबह नहाने के दौरान एक किशोर गंगा नदी में डूब गया। आसपास स्नान कर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों को बुलाकर किशोर की तलाश शुरू कराई। किशोर के गंगा में डूबने की सूचना पर परिजन भी गंगाघाट पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे बाद किशोर के शव को गंगा से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

साहबराम गोला मुहल्ला निवासी श्रीराम चंचल का पुत्र प्रियांशु चंचल (16) सुबह करीब छह बजे गंगा में नहाने के लिए गया था। गंगा में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूब गया। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर के शव को बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। प्रियांशु पीडीएनडी इंटर काॅलेज में नौवीं कक्षा का छात्र था। चुनार कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गंगा में डूबे किशोर के शव काे पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें