थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास रविवार की सुबह सड़क पार करते समय किशोर की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
कटका पड़ा निवासी विनय कुमार बिंद (14) पुत्र गुलाब बिंद रविवार की सुबह घर के सामने सामान लेने गया था। वह सामन लेकर घर लौट रहा था। वह सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे विनय की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक समेत फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विनय मां-बाप का इकलौता संतान था। वह हाईस्कूल में पढ़ता था। उसके बड़े भाई की 10 वर्ष पहले सर्पदंश से मौत हो गई थी। रविवार को विनय की मौत से परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा। विनय के पिता को टीबी रोग है। मां दूसरे के घर पर काम करके किसी तरह से परिवार पालन पोषण करती है।