फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: बहन से विवाद के बाद भाई ने उठाया आत्मघाती कदम, फांसी लगाकर जान दी

Tue, 28 Sep 2021 08:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में मंगलवार की सुबह भाई-बहन से किसी बात को एक किशोर का विवाद हो गया। इसके बाद किशोर ने बड़ेर के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


कोटवा निवासी प्रमोद यादव(14) पुत्र राजकुमार उर्फ कल्लू यादव पंडित विष्णुचरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। मंगलवार की सुबह उसका छोटे भाई-बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद वह चुपचाप एकांत में बैठ गया। उसकी मां पुष्पा देवी घास काटने के लिए सिवान में चली गई।

इस दौरान उसने छप्पर की बड़ेर के सहारे फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मां पुष्पा देवी खेत से घर पहुंची तो पुत्र को फंदे पर लटका पाया। मां का शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से उसे फंदे से नीचे उतारा गया। सूचना पर पड़री थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह दो भाइयों और तीन बहनों में बड़ा था। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि छोटे भाई-बहन से विवाद के बाद किशोर ने फंदे पर लटककर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें