फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक 21 जनवरी को लेंगे सामूहिक अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के शिक्षक 21 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस संबंध में गुरुवार को बरियाघाट में उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि शासन उनकी मांगों को नहीं मानता तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों की 12 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षक बुधवार से ही काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब यदि मांगे नहीं मानी गई तो 21 को सभी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। बैठक में गणेश प्रसाद सिंह, अध्यक्ष केदारनाथ दुुबे, बलवंत सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, विजय शंकर त्रिपाठी आदि थे।
मड़िहान। कस्बा स्थित बीआरसी कार्यालय में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक बांह पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे। विभिन्न मांगो को लेकर रामपोश सिंह की अध्यक्षता में प्राथमिक शिक्षक संघ ने तीन दिवसीय मीना सुगम कर्ता के प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित रहे। प्रथम चरण में हिनौता, पटेहराखुर्द व बहुती न्यायपंचायत के 80 शिक्षकों को प्रशिक्षित किये जाने के दौरान सांकेतिक हड़ताल में बताया गया कि सरकार उनकी मांग को नही मानती है तो अध्यापक आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं। बीआरसी कार्यालय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में रामपोश सिंह, अशोक कुमार मौर्य, ओमप्रकाश सिंह, अजय सिंह, गंगाराम मौर्य, नागेश सिंह, दीपक सिंह, वरुण, सुनील कुमार, रविशंकर आदि सहयोगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष केदारनाथ दुबे को विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी का चयन करने वाली संघ की पार्लियामेंट्री बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। यह मनोनयन संघ के अध्यक्ष और विधायक ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता वाली बैठक में किया गया। इस पर एएसजे इंटर कालेज में गुरुवार को बैठक कर हर्ष जताया गया। बैठक में गणेश प्रसाद सिंह, सत्यभूषण सिंह, बलवंत सिंह, प्रधानाचार्य निजामुद्दीन, डा. शशिधर उपाध्याय, राधाकांत त्रिपाठी, डा. रमाशंकर शुक्ल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें