कलेक्ट्रेट में में बोलते सीडीओ अमित कुमार सिंह।
कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसमें एवियन इंफ्लूएजा बर्ड फ्लू की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण पर चर्चा की गई। सीडीओ ने विभाग को आवश्यक रणनीति के तहत कारगर कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी बर्ड फ्लू की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आईएन सिंह को निर्देश दिया कि सभी पशु चिकित्साधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करें। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर 100 से अधिक पक्षी हो, ऐसे स्थानों की सूची दें।
सीडीओ ने निर्देश दिया कि अभियान चला कर पोल्ट्री फार्म की चेकिंग करा लें। सभी पशु चिकित्साधिकारी पोल्ट्री फार्म और प्रवासी का गंभीरतापूर्वक सर्विलांस कराएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर पशुपालन निदेशालय में पशुधन समस्या का निराकरण केंद्र और कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। वर्ड फ्लू की जानकारी होने पर 1800 1800 4151, 05422- 2741991, 2741992 पर सूचना दें। जिस पर पशुपालक अपनी समस्या बता सकते हैं। बैठक में एडीएम विजय बहादुर आदि मौजूद रहे।