फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र बचाने के लिए एसआईआर प्रक्रिया को गंभीरता से लें : राजेश कुशवाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के अलावा जोनल व सेक्टर प्रभारियों की बैठक पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में आयोजित की गई। सपा प्रभारी राजेश कुशवाहा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर मंडरा रहे संकट की कीमत आने वाली पीढ़ियों को चुकानी पड़ सकती है, इसलिए समय रहते सजग होना आवश्यक है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से एसआईआर प्रक्रिया को अत्यंत गंभीरता से लेने का आह्वान किया। आरोप लगाया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए एसआईआर में हेरफेर करने का प्रयास कर रही है। चेतावनी दी कि यदि कार्यकर्ता सतर्क नहीं हुए, तो भाजपा नागरिकता को प्रभावित करने जैसे कुचक्र में सफल हो सकती है। बैठक में सत्यप्रकाश यादव, दामोदर प्रसाद मौर्या, आशीष यादव, संतोष गोयल, झल्लू यादव, अनीस खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें