फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पांच विधानसभा क्षेत्रों में नहीं मिला 2.88 लाख मतदाताओं का विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- सबसे अधिक नगर विधानसभा क्षेत्र के हैं 1. 05 लाख मतदाता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इसमें से 288000 ऐसे मतदाता हैं जिनका कोई विवरण ही नहीं मिल पा रहा है। वे इसके पहले 2003 में अपने या अपने संबंधियों के बारे में जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। इसमें सबसे अधिक मतदाता नगर विधानसभा क्षेत्र के हैं।
जिले के पांचों विस क्षेत्रों में दो लाख 88 हजार 675 मतदाता ऐसे मिले है। इन मतदाताओं का कोई अभिलेख ही नहीं मिल पा रहा है। इनमें सबसे अधिक मतदाता नगर विधानसभा में है। नगर विधानसभा में ऐसे मतदाताओं की संख्या 105386 है। जिले में इस प्रकार के सबके कम मतदाता चुनार विधानसभा में है। वहां ऐसे मतदाताओं की संख्या 39150 है। मझवां विधानसभा में 99178 छानबे (सुरक्षित) विधानसभा में 8794 और मड़िहान विधानसभा में 61177 ऐसे मतदाता हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि बीएलओ लगातार प्रयास कर रहे हैं कि सभी मतदाता सूची अपडेट हो जाए। मतदाता भी स्वत: बीएलओ से संपर्क करने का प्रयास करें। इसके बाद और साक्ष्य की आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजे नहीं मिल रहे आठ हजार मतदाता, पांच हजार ने बदल दिए स्थान
भांवा। मड़िहान तहसील क्षेत्र के 399 विधान सभा में चल रहे एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया में लगभग नौ हजार ऐसे मतदाताओं के नाम मिला, जिनका अता पता ही नहीं है। इसमें पांच हजार ने तो स्थान ही बदल लिया है। उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 424 बूथों पर कुल 3,70557 मतदाओं का नाम दर्ज है। मतदाता सूची का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया में सारे फार्म वितरित करने के साथ इकठ्ठा भी कर लिया गया है। अभी तक 357900 फॉर्म ऑनलाइन भी हो चुका है। 12657 मतदाताओं का जल्द ही आनलाइन कर दिया जाएगा। 32 मतदाताओं ने खुद ही आनलाइन फॉर्म भरा है। जबकि 424 बीएलओ ने 307795, आनलाइन कर मतदाताओं का नाम डाला है। 2003 और 2025 में भी 1,24060 ऐसे मतदाता है जो आने वाले चुनाव में मतदान करेंगे। 118299 ऐसे मतदाता है जिनका नाम 2025 में दर्ज है, परंतु सन 2003 के वोटर लिस्ट में नहीं है। इस प्रक्रिया के दौरान अभी तक 10340 मृत पाए गए है। 8202 ऐसे मतदाता है, जिनका कोई पता ही नहीं चल रहा है। संबंधित बीएलओ गांव की बस्तियों में खोजने में जुटे है। 26278 मतदाता ऐसे है पलायन कर कही और निवास कर रहे है। 5027 मतदाताओं ने अन्यत्र अपना नाम दर्ज करा लिए है। 65436 एसे मतदाता दर्ज किए गए है, जो 2025 में मतदाता तो है परंतु उनके दादा, दादी, नाना, नानी का 2003 के वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिल रहा है। इनकी समस्या को जल्द दूर कराने के लिए कार्य में जुटे सभी कर्मियों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें