फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएसी करेगी सड़क निर्माण व कटान रोधी कार्यों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शीतला मंदिर से नटवा चौराहे तक (एनएच-76ई) मार्ग निर्माण तथा भदोही में कटान रोधी कार्यों की जांच टीएसी से करायी जाएगी। इस संबंध में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

जिले में शीतला मंदिर से नटवा चौराहे तक (एनएच-76ई) मार्ग का निर्माण लगभग छह माह पूर्व हुआ था, जो तीन-चार माह में ही क्षतिग्रस्त हो गया। इस मार्ग को ठीक कराने के लिए मंडलायुक्त ने अभियंता को निर्देशित किया, जिसके बाद उक्त मार्ग को ठीक भी कराया गया लेकिन लगभग 15 दिन के भीतर ही मार्ग पुन: क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर गिट्टिया बिखरी पड़ी हैं तथा जगह-जगह गढ्ढे भी निर्मित हो गये है। इतने अल्प अवधि में सड़क का क्षतिग्रस्त होना यह प्रदर्शित करता है कि सड़क के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया गया है। यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है तथा आये दिन दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है। मंडलायुक्त ने इस मार्ग के निर्माण कार्य की तकनीकी जांच शासन स्तर पर गठित टीएसी से कराते हुए, दोषी अभियंता का उत्तरदायित्व निर्धारित कर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही कराने के लिए प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा है।इसी प्रकार भदोही में नोडल अधिकारी के रूप मे मंडलायुक्त ने बृहस्पतिवार को भ्रमण कर निरीक्षण व समीक्षा किया। इस दौरान जानकारी हुई कि विकास खण्ड डीघ के ग्राम छेछुंहा में गंगा कटान रोकने के लिए अधिशासी अभियंता सिंचाई द्वारा पांच करोड़ रुपये की परियोजना बनायी गयी थी, जिसके सापेक्ष तीन करोड़ प्राप्त हुआ, पूरी धनराषि व्यय भी हो गयी। इससे गंगा कटान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा, बल्कि कटान और बढ़ा है। जिलाधिकारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि परियोजना की जानकारी उन्हें नहीं है। इस कार्य की जानकारी कार्यदायी संस्था द्वारा न तो जिलाधिकारी को दी गयी और न ही बाढ़ से संबंधित उप जिलाधिकारी को दी गयी। कराए गये कार्य में भी मानक की अनदेखी की गयी है। इस पर मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी, भदोही को निर्देशित किया गया कि कराये गये कार्य की जांच स्टेट टीएसी सिंचाई से कराते हेतु दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतु प्रमुख सचिव सिंचाई को पत्र को भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें