फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अटल चौक के राजा के जागरण में झांकियों ने मोहा मन

विज्ञापन
मां काली की भव्य झांकी, सोशल मीडिया
विज्ञापन
विंध्याचल। अटल चौराहा स्थित श्री गणेश महोत्सव पूजा समिति की ओर से शनिवार शाम भगवान गणेश की भव्य झांकी निकाली गई। जागरण का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, महादेव-पार्वती और मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। कलाकारों की धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। गणपति बप्पा के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहनलाल श्रीमाली, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी और मां विंध्यवासिनी मंदिर के प्रधान पुजारी अगस्त्य द्विवेदी ने भगवान गणेश का दर्शन-पूजन किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा जिला सहकोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल और जायसवाल क्लब के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल रहे। समिति अध्यक्ष डब्बू बरनवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। महेंद्र जायसवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन श्रद्धा के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। समिति के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।

समिति की ओर से 24 सितंबर को शाम पांच बजे भंडारा और प्रसाद वितरण होगा। 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें