जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को छात्रों ने प्रदर्शन कर दो दिन पूर्व हुए छात्र की पिटाई की निंदा की और कटरा कोतवाली के एसएचओ को निलंबित करने की मांग की। कहा कि एसएचओ को निलंबित करने के साथ ही उनका वहां से स्थानांतरण किया जाय। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर छात्र नेताओं ने कहा कि भुक्तभोगी छात्र रवि बर्थडे पार्टी से लौटा था और स्टेशन के पास चाय पी रहा था। आरोप लगाया कि उसी समय कटरा एसएचओ वहां पहुंचे और उसे भद्दी- भद्दी गालियां दी। विरोध करने पर उसको पीटा गया और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया गया। कहा कि यह गुंडागर्दी है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएचओ को निलंबित किया जाए अन्यथा की स्थिति में छात्र आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर विकास कुमार मौर्य, नितिन दुबे, प्रतीक पांडेय, मानस शुक्ला, राजदीप पाठक, मुकेश यादव, जितेंद्र कुमार, शुभम गुप्ता, रमाशंकर वर्मा, मनीष सिंह, अंश दुबे आदि थे।