Mirzapur News: साप्ताहिक परेड के दौरान पीआरवी 112 व थानों के वाहनों को चेक किया गया। उपकरणों के रख-रखाव के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शुक्रवार की सुबह साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। एसपी ने जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगवाया। परेड में शामिल जवानों में एकरुपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल भी कराया गया गया।
साप्ताहिक परेड के दौरान पीआरवी 112 व थानों के वाहनों को चेक किया गया। उपकरणों के रख-रखाव के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।