मिर्जापुर। मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में सोमवार को मंडलायुक्त ने निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने कहा कि फार्म-छह, सात व आठ एवं 8ए फार्मों की अपर जिलाधिकारी प्रतिदिन समीक्षा करें तथा उनके डिजिटाइजेशन के लिए प्रयास करें।
लिंग अनुपात को मानक के अनुसार बढ़ाने का भी निर्देश दिया। सोनभद्र व भदोही में लिंग अनुपात की प्रगति बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि तीनों जिलों में 30 नवंबर 2021 तक की स्थिति से अवगत कराएं। सोनभद्र में मतदाता और आबादी के बीच का अनुपात (ईपी अनुपात) कम है। जिसे बढ़ाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी एईआरओ को सक्रिय करने का निर्देश देते हुए कहा कि फार्मों की चेकिंग सही ढंग से की जाय। साथ ही 18 से 19 वर्ष आयु के लोगों के द्वारा भरे गए फार्मों का प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन किया जाय। लंबित फार्मों का सत्यापन कर फीडिंग कराने पर विशेष बल दिया गया।
उन्होंने सभी अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि बीएलओ के द्वारा जो फार्म जांच कर ईआरओ को अग्रसारित किए गए हैं। उन फार्मों के निस्तारण में तेजी लाई जाए। तथा बीएलओ द्वारा प्राप्त फार्मों को ईआरओ नेट पर समय से डिजिटाइजेशन कर अग्रसारित किया जाय। मंडलायुक्त ने गरुण एप के माध्यम से तीनों प्रकार एएमएफ फोटो अपलोड करने पर बल दिया। वोटर हेल्पलाइन की स्थिति के बारे में समय समय पर परीक्षण करने के लिए कहा। जिलाधिकारी मिर्जापुर प्रवीण कुमार लक्षकार, जिलाधिकारी भदोही आर्याका अखौरी, जिलाधिकारी सोनभद्र टीके शिबु, अपर जिलाधिकारी मिर्जापुर शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी भदोही एवं नगर मजिस्ट्रेट मिर्जापुर विनय कुमार सिंह उपस्थित रहे।