फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हार्ट अटैक के बाद दरोगा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोर्चाघर गोंसाईं तालाब निवासी उप निरीक्षक सादाब (55) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका वाराणसी में उपचार चल रहा था। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोर्चाघर गोंसाईं तालाब निवासी उप निरीक्षक सादाब (55) हेड कांस्टेबल से पदोन्नति पाकर उप निरीक्षक बने थे। वह दो वर्ष से आजमगढ़ के मेहनाजपुर में तैनात थे। भतीजे मुस्तकीम ने बताया कि चाचा सादाब तबीयत खराब होने पर 10 जुलाई को छुट्टी लेकर घर आए थे। 25 जुलाई की रात अचानक सीने में दर्द उठा। उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार रात करीब डेढ़ बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुत्र तौफिक की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उप निरीक्षक सादाब के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। इनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि दरोगा की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें