फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक छात्राओं को रखा भूखा, हुआ हंगामा

Tue, 12 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
student - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में छात्राओं को दोपहर तक भोजन नहीं मिला तो उनका सब्र टूट गया। परेशानी से अपने घरवालों को किसी प्रकार अवगत कराया। थोड़ी देर में कई अभिभावक विद्यालय पहुंचे और हंगामा करने लगे। इसके बाद विद्यालय के अधीक्षक ने विंध्याचल के परसिया स्थित विद्यालय से भोजन मंगवाकर मुहैया कराया। छात्राओं के मुताबिक ऐसी समस्या कई दिन से आ रही है। कभी भोजन नहीं मिलता तो कभी नाश्ता।
विज्ञापन


विद्यालय में इस समय 540 छात्राएं हैं। आरोप है कि उन्हें कभी भोजन तो कभी नाश्ता नहीं दिया जाता है। सोमवार को दोपहर 12 बजे तक छात्राओं को न नाश्ता, ना ही भोजन दिया गया। छात्राओं की भूख जब बर्दाश्त से बाहर हो गई तो परिवार को मामले से अवगत कराया। जानकारी होते ही घरवाले नाराज हो गए और विद्यालय पहुंच कर हंगामा मचाने लगे।


कहा कि विद्यालय के कर्मचारी कभी भोजन नहीं देते हैं तो कभी ड्रेस व किताबें। इससे छात्राएं परेशान हैं। शिक्षक हों या कर्मचारी, अक्सर गायब रहते हैं। इससे छात्राआें को ढंग की शिक्षा नहीं मिल पा रही है। आरोप लगाया योजना में जमकर बंदरबाट किया जा रहा है। इसमें छोटे कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें