फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव कराया जाय

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के मुसफ्फरगंज स्थित केबीपीजी कॉलेज एवं भरुहना स्थित जीडी बिनानी कॉलेज में बुधवार को छात्रों ने प्रदर्शन कर छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की। महाविद्यालय के छात्रों ने आरोप लगाया कि उनके प्राचार्य चुनाव नहीं कराना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

केबी कॉलेज में छात्रों ने रामधुन गा कर के छात्र संघ चुनाव की मांग की। जीडी बिनानी पीजी कॉलेज एवं केबीपीजी कॉलेज के छात्रों ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि नौ दिसंबर को कलेक्ट्रेट में जोरदार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। केबी कॉलेज के निवर्तमान छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रतीक पांडेय ने आरोप लगाया कि कालेज के प्राचार्य एवं जिला प्रशासन की मिलीभगत से छात्र संघ चुनाव नहीं कराया जा रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें