फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुरानी पेंशन के लिए जेडी कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने सहित 25 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने शनिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांगों से संबोधित ज्ञापन भी संयुक्त शिक्षा निदेशक को दिया।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि पुरानी पेंशन उनका अधिकार है। पूर्व प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि सरकार मनोवैज्ञानिक तरीके से विद्यालयों से शिक्षा समाप्त कर रही है। शिक्षक राष्ट्र निर्माता की भूमिका में है। मंडल अध्यक्ष केदार नाथ दूबे ने आठवें वेतन आयोग के गठन, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितिकरण, कैशलेश इलाजकी सुविधा प्रदान करने, वित्त विहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने आदि की मांग की। अध्यक्षता केदार नाथ दूबे और संचालन मंडल मंत्री गणेश प्रसाद सिंह ने किया। इस दौरान सत्यभूषण सिंह, डॉ. रमा शंकर शुक्ल, सुनील कुमार राव, संतोष कुमार मौर्य, मनोज कुमार पांडेय, शिवशंकर यादव, जितेंद्र बहादुर सिंह, कौशल कुमार सिंह, सुशील कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें